{"_id":"5d6806ae8ebc3e014b5f8883","slug":"road-block-rampur-hp-news-sml3056131106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से बहाल नहीं हो पाई गुगरा-कुटवा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से बहाल नहीं हो पाई गुगरा-कुटवा सड़क
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एक माह बीतने के बाद भी आनी उपमंडल की गुगरा-कुटवा सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी है, लेकिन पूरी तरह से मलबे से ढकी सड़क को बहाल करना विभाग के लिए भी आफत बना हुआ है। ऐसे में अब लोग भी लोनिवि की रास्ता बहाली मेें मदद कर रहे हैं।
भारी भूस्खलन के कारण गुगरा-कुटवा सड़क बीते एक माह से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। भारी बारिश और भूस्खलन से गुगरा-कुटवा सड़क को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवठी के 10 गांव के लोग अपने घर को राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भारी परेशानियां झेल रहे हैं। क्षेत्र के ज्ञान चंद, रूपलाल, गोपाल, जीवन कुमार, बलीराम और संजीव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है।
वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश जारी किए थे। उन्होंने संबंधित एसडीओ को मौके पर जाकर सड़क का मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने और मार्ग बहाली के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग दलाश के एसडीओ किशोरी लाल सुमन के अनुसार इस वर्ष बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को भारी नुकसान हुआ था, जिसमें तहसील मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को पहले बहाल करने की प्राथमिकता दी गई थी। विभाग द्वारा तकरीबन सभी मुख्य सड़कें बहाल कर दी गई हैं। उक्त मार्ग के भी जल्द बहाली को लेकर प्रयास जारी हैं। मार्ग बहाली के लिए दो कंप्रेशर, एक जेसीबी, एक एलएनटी और मजदूरों को तैनात किया गया है।