फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident

नाथपा बांध के समीप टैंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त सात घायल

Tue, 12 Nov 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
road accident
हादसे में दुर्घनाग्रस्त हुई टैंपो ट्रैवलर - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। नाथपा बांध के समीप टैंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एसजेवीएनएल कंपनी तथा ठेकेदार के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सहायता से भावानगर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात में से छह घायलों को रामपुर खनेरी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं एक घायल का सीएचसी भावानगर में ही उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ठेकेदार के मजदूरों को नाथपा बांध की ओर ले जा रही टैंपो ट्रैवलर नाथपा में गर्म पानी के समीप सड़क पर ही पलट गई। टैंपो ट्रैवलर में चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग सवार थे। सीएचसी भावानगर में प्राथमिक उपचार के पश्चात सात में से छह घायलों कृष्णा कुमारी पत्नी संजीव कुमार (29 वर्ष) निवासी कोछड़ी रामपुर, गंगा देवी पत्नी ज्ञान बहादुर (33) भावानगर, कृष्णा पत्नी जंमीदार (53) निवासी ग्रांगे निचार, विरेंद्र नारायण पुत्र राजकुमार (28) निवासी काचे, देवराज पुत्र लाल सुख (35) निवासी काचे और (31) राकेश पुत्र चतर सिंह निवासी काचे को प्राथमिक उपचार देने के बाद महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर रामपुर रैफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य घायल (50) सुशीला देवी पत्नी मंगल सिंह का उपचार सीएचसी भावानगर में ही किया जा रहा है। टैंपो ट्रैवलर का ड्राइवर भारत भूषण पुत्र शेर सिंह निवासी बटूरी सांगला बताया जा रहा है जो कि ठीक है।
विज्ञापन

वहीं डीएसपी भावानगर अमर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नायब तहसीलदार मेला राम ने बताया कि सभी घायलों को राहत मैनुअल के अनुसार फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed