फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident

एनएच पांच पर ट्राले ने कुचली कार, पांच घायल

Wed, 11 Sep 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
road accident
ठियोग के साथ लगते भेकलटी के पास अनियंत्रित होकर ट्राले ने कुचला कार को। - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भेखलटी में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्राले ने एक चलती कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इसमें एक ढाई साल का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर ठियोग के भेखलटी के पास थर्मटी में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उक्त हादसा पेश आया। राजस्थान से रापमुर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित हो गया और एक चलती मारुति कार संख्या एचपी 52 7475 को जोरदार टक्कर मार दी। कार में बैठे पांच लोग इस ट्राले की चपेट में आ गए। इनमें तीन पुरुष, एक महिला और एक ढाई साल का बच्चा शामिल है। स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकाला। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। टक्कर में कार चकनाचूर हो गई है। इस हादसे में कोटखाई के रामनगर गांव के अनित कुमार उनका पुत्र शिवाय, भाई अमित चौहान, साला सागर और अमित की पत्नी सागरिका घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed