फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Repeated landslides in Nigulsari, travel on NH-5 becomes deadly

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में बार-बार भूस्खलन, एनएच-पांच पर सफर बना जानलेवा

Wed, 21 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Repeated landslides in Nigulsari, travel on NH-5 becomes deadly
निगुलसरी में एनएच पांच बाधित होने के कारण जोखिमों भरा पैदल सफर करने को मजबूर लोग। संवाद - फोटो : credit
ग्रामीणों ने सरकार से पलिंगी-छोटा कंबा होकर वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की उठाई मांग सड़क के बनने से सेना सहित हजारों लोगों को मिलेगी यातायात की सुविधा
विज्ञापन

बीते कई वर्षों से आवाजाही के लिए परेशानियां झेल रहे हजारों लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच किन्नौर जिले के निगुलसरी में लोगों के लिए आफत बना हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर जहां बार-बार ऊपरी पहाड़ी दरकने से वाहनों के पहिये जाम हो जाते हैं, वहीं यहां पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। आए दिन यहां पत्थरों की चपेट में वाहन आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से एनएच के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग पलिंगी- छोटा कंबा का निर्माण करने की मांग उठाई है। गौर हो कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच से किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की 73 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। वहीं, सेना के जवान, आईटीबीपी सहित काजा-स्पीति के हजारों लोग इस एनएच से सफर करते हैं, लेकिन किन्नौर जिले के निगुलसरी में बीते कई वर्षों से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इस कारण यहां कई घंटों तक यातायात ठप हो रहा है, वहीं सफर भी जानलेवा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वैकल्पिक मार्ग पलिंगी लोक निर्माण विभाग स्टोर से छोटा कंबा तक साढ़े तीन किलोमीटर सारटी नाला और यहां पर सतलुज नदी पर 200 फीट बेली ब्रिज बनना प्रस्तावित है। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने से जिले की 73 पंचायतों समेत सेना के जवान, पर्यटक, बागवान सहित हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भीष्म सिंह नेगी, जिला महामंत्री संजय नेगी, जिला महामंत्री चंद्र पाल नेगी, मंडल अध्यक्ष निचार मदन नेगी, मंडल अध्यक्ष कल्पा बीरबल नेगी, मंडल अध्यक्ष पूह सुभाष छोरगया, राजेश नेगी, राजीव नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, सुरजीत नेगी, महेंद्र नेगी और कुलदीप नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि निगुलसरी में लगातार पहाड़ी दरकने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पलिंगी-छोटा कंबा होकर वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग उठाई है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



टेंडर कॉल हो चुकी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसको लेकर राजस्व मंत्री के साथ एक बैठक भी आयोजित होगी। - आंनद कुमार शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

निगुलसरी में भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
निगुलसरी एनएच-पांच पर लगातार हो रहा भूस्खलन हजारों लोगों के परेशानियों का कारण बना हुआ है। कई दिनों से यहां भूस्खलन होने से एनएच-पांच पर यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, तरांडा पंचायत प्रधान हरीभगत नेगी, छोटा कंबा पंचायत प्रधान स्नेहलता नेगी, प्रधान बड़ा कंबा मोनिका नेगी, पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, उपप्रधान पानवी बुद्धा राम नेगी, उपप्रधान छोटा कंबा जसमन सिंह नेगी, राजकुमार नेगी, अर्जुन नेगी, अमृत नेगी, राजकमल नेगी, प्रमोद नेगी व अन्य लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग उठाई है कि ऊपरी पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन वाले क्षेत्र को एक बार गिराया जाए। उसके बाद केमिकल स्प्रे कर इसे फिक्स कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि लगातार भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करने में समस्या पेश आ रही है। मशीन तैनात की गई और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

निगुलसरी में एनएच पांच बाधित होने के कारण जोखिमों भरा पैदल सफर करने को मजबूर लोग। संवाद

निगुलसरी में एनएच पांच बाधित होने के कारण जोखिमों भरा पैदल सफर करने को मजबूर लोग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed