फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Removed the body of the person who fell from the cover

दुराह में ढांक से गिरे व्यक्ति का निकाला शव

Sun, 06 Mar 2022 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की दुराह पंचायत की चौंकड़ी ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका शव रविवार को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था और इसकी गहनता से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को मौके पर पहुंचे विधायक किशोरी लाल ने मृतक के परिजनों को मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक दुराह पंचायत की चौंकड़ी ढांक में वीरवार रात में व्यक्ति दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया था। 34 वर्षीय सोहन लाल निवासी अरसू दुराह स्कूल में कार्यरत था। परिजनों की मांग के बाद रविवार को फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके से सैंपल लेने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी कठिनाई के बीच शव को सड़क तक पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने इस मामले की गहनता से जांच की मांग की है। परिजनों ने मौके पर पहुंचे आनी के विधायक किशोरी लाल सागर को अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस मामले की निष्पक्षता से जांच करने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने कहा कि मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने शव और जहां से व्यक्ति गिरा है, उस जगह के सैंपल ले लिए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। खाई में गिरने से पहले उसके साथ जो लोग थे, उन सभी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed