फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious rituals of deity Shalu concluded with Shikha Poojan

Rampur Bushahar News: शिखा पूजन के साथ देवता शालू का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

Mon, 27 Apr 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Religious rituals of deity Shalu concluded with Shikha Poojan
कुलगांव में में देवता शालू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद दो  दो देवताओं का मिलन
हादसे की छाया में फीका रहा धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों की धुन पर लोगों ने डाली नाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कुलगांव में देवता शालू मंदिर में पारंपरिक शिखा पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। देवता से सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
इस बार का आयोजन दर्दनाक हादसे की छाया में संपन्न हुआ। इसके चलते पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल देखने को मिला। हाल ही में हुई घटना का लोगों के मन पर गहरा असर पड़ा है, जिसका प्रभाव धार्मिक आयोजन पर भी साफ नजर आया। जहां आमतौर पर इस मौके पर उत्साह और उल्लास रहता है, वहीं इस बार श्रद्धालुओं के चेहरों पर उदासी झलकती रही।
विज्ञापन

अनुष्ठान के बाद परंपरा के अनुसार नाटियों का दौर भी चला। लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाटी में शामिल हुए, लेकिन उत्साह पहले जैसा नहीं दिखा। लोग रस्मों को निभाते जरूर नजर आए, परंतु दिलों में छाए दुख ने माहौल को प्रभावित किया। बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, लेकिन इस बार का वातावरण अलग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि देवता शालू का यह अनुष्ठान वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन हादसे के कारण इस बार आयोजन सादगी के साथ संपन्न करना पड़ा। प्रशासन और आयोजन समिति ने इस अवसर पर संयम बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed