फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious program at Budha Mahadev Temple, Nitthar

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में देव विदाई के साथ शिव महापुराण संपन्न

Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Religious program at Budha Mahadev Temple, Nitthar
नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण के समापन के बाद वापस लौटते देवलु और ग्रामी
सैकड़ों लोगों ने नवाया शीश, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में शिव महापुराण मंगलवार को देव विदाई के साथ संपन्न हुआ। सैकड़ों लोगों ने मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान में 11 देवी-देवताओं ने भाग लिया। ये देवी-देवता आनी, निरमंड और करसोग से पहुंचे थे। अनुष्ठान में नित्थर समेत कई क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर में कथा वाचक जय चंद वशिष्ठ ने भगवान शिव की कथा सुनाई। हर दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कारदार कर्मचंद ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन में नित्थर के सभी गांव का सहयोग रहा। खासकर, युवाओं ने मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ में सभी श्रद्धालुओं का सहयोग मंदिर के लिए बेहतरीन रहा। यह आयोजन क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए किया गया, जिसमें सभी का प्रयास सराहनीय रहा है। इस तरह के सहयोग से धार्मिक आयोजन करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article