फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Relief material sent to 50 affected families of Samej and Ganvi

Rampur Bushahar News: समेज और गानवीं के 50 प्रभावित परिवारों के लिए भेजी राहत सामग्री

Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बाढ़ प्रभावति क्षेत्र समेज और गानवीं के 50 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए रामकृष्ण मिशन शिमला के सौजन्य से भेजी गई राहत सामग्री का वाहन रामपुर पहुंचा। रामपुर के चौधरी अड्डे से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी तन्महिमानंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आर्यावर्त सोसाइटी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज और गानवी के 50 पीड़ित परिवारों तक खाद्य सामग्री राशन किट व अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुएं बेडशीट, कंबले, गद्दे सहित रसोई घर का सारा जरूरी सामान पहुंचाया और वितरित किया। आर्यवर्त सोसायटी के प्रदेश सचिव ललित ठाकुर और आर्यवर्त सोसायटी रामपुर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने राहत एवं खाद्य सामग्री मुहैया करवाने के सहयोग के लिए रामकृष्ण मिशन शिमला का आभार है। इस मौके पर आर्यावर्त सोसायटी के चेयरमैन कौल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। नेगी ने कहा कि बीते दिनों भीषण जल त्रासदी से उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र के समेज में भारी जानमाल का नुकसान हुआ। गानवी, समेज में इस त्रासदी में कई ग्रामीण पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। लोगों की अन्य निजी संपत्ति को भी काफी क्षति पहुंची है। इस जल प्रलय ने लोगों से सब कुछ छीन लिया है। इसको देखते हुए विपदा की इस घड़ी में रामकृष्ण मिशन के सहयोग से प्राप्त राहत सामग्री को नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से आर्यवर्त सोसायटी के सदस्यों ने राहत के तौर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री बांटी। करीब छह लाख रुपये की राहत सामग्री वितरित की। कहा कि सोसायटी के सदस्यों ने उक्त आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर पीड़िों का हाल जाना और उन्हें उक्त राहत एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इसके अलावा पीडितों परिवारों को आगे भी संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक आनी लोकेंद्र कुमार, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर सिंह, ओम बगैई, अनिश, चुनू, अश्वनी, चुनी लाल, दिवान लकटू, अनिल हांडा, जीआर टेगटा और पथिक जिष्टू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed