प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तक घर-घर पहुंचाई सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सेवा भारती जिला इकाई रामपुर ने सेवा भारती के प्रदेश आपदा प्रमुख डॉ. मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में राहत अभियान चलाया। इसमें बरसात से प्रभावित परिवारों को घर-घर जाकर राहत सामग्री बांटी गई। इसमें भूस्खलन की चपेट में आए आनी खंड की कराड पंचायत के पटारना गांव में कमलेश चंद, अशोक कुमार, और गांव शमदी के तेजेंद्र सिंह को राहत सामग्री बांटी गई। गांव लगौटी निवासी सुख देव, गांव टिपरी निवासी मस्त राम, गांव टिपरी निवासी बालक राम को राहत सामग्री बांटी गई। गांव टिपरी निवासी राजू देवी, गांव चेहवा निवासी रविंद्र कुमार और बिशन दास को राहत सामग्री बांटी गई। राहत सामग्री में बर्तन, कपड़े, गद्दे, कंबल, चादरें, गैस चूल्हे और बिछौने बांंटे गए।सेवा भारती के प्रदेश आपदा प्रमुख डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त सेवा भारती ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन लंगर और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी आरंभ की हैं। इस अवसर पर सेवा भारती आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार, प्रांत सक्रिय सदस्य शिव राम शर्मा. छविंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रामपुर विभाग उमादत्त भारद्वाज, महासचिव यशपाल शर्मा, कराड पंचायत के प्रधान डॉ. चमन ठाकुर, खंड कार्यवाह रिंकू राणा, बिक्की ओर राकुमारी मौजूद रहे।