{"_id":"6adb4ca6bcc0df2b740452f6","slug":"rehabilitation-of-wazir-bawadi-bagipul-road-from-rs-51-lakh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173158-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी-बागीपुल सड़क का 51 लाख से हो रहा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी-बागीपुल सड़क का 51 लाख से हो रहा कायाकल्प
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 51 लाख से सुधार रहा वजीर बावड़ी से बागीपुल सड़क की हालत। संवाद
विकास की बात : उपमंडल की 34 पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
. 40 किमी लंबी सड़क की हालत सुधारेगा लोक निर्माण विभाग
. दो साल से सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय निरमंड को जोड़ने वाली मुख्य वजीर बावड़ी-बागीपुल सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। दो साल से खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीण परेशान हैं। अब वार्षिक मरम्मत योजना (एएमपी) के तहत लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से 51 लाख रुपये की लागत से करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारी जाएगी। इससे क्षेत्र की 34 पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आवाजाही में मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों ग्रामीणों का उपमंडल मुख्यालय, रामपुर और शिमला की ओर जाना होता है। अब सड़क के सुधरने से ग्रामीणों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। विशेषकर, मरीजों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
कार्य शुरू कर दिया गया
लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि वजीर बावड़ी से बागीपुल सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क को एएमपी के तहत सुधारने के लिए 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग का प्रयास है कि सड़क की स्थिति में सुधार कर लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।