फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rediologist post vecant

खनेरी अस्पताल में दो माह से रेडियोलॉजिस्ट नहीं, धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 20 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
rediologist post vecant
rediologist post vecant
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में दो माह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। मरीजों को मजबूरन निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सुविधा न मिलने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट करीब दो माह पूर्व उच्च शिक्षा ग्रहण करने के चले गए हैं। करीब एक हजार से अधिक ओपीडी रहती है। खनेरी अस्पताल में किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले से रोजाना मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड 200 रुपये में होते हैं, वहीं निजी लैबों में मरीजों को 800 से 900 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में प्रदेश के कमला नेहरू अस्पताल के बाद सबसे अधिक प्रसव होते हैं। अस्पताल में हर माह 250 से अधिक प्रसव होते हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैबों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। मामला मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो जाएगी।

खनेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर लटका ताला। संवाद 

खनेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर लटका ताला। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed