{"_id":"66cb27104225845f05045eae","slug":"red-cross-fair-concludes-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-120830-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में मीरू बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में मीरू बना विजेता
विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित रेडक्रॉस मेला के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती तेलेंगी गांव की मह
रिकांगपिओ में रेडक्रॉस मेले का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपियो स्थित रामलीला मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला रेडक्रॉस संस्था जरूरतमंदों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि इस संस्था के कार्यों को बढ़ावा दें, ताकि निर्धन एवं निराश्रितों को सकट के समय राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपनी सकरात्मक सोच को नशे से दूर रखकर शिक्षा और खेल गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। मेले के दौरान राजकीय महाविद्यालय मैदान रिकांगपिओ में आयोजित खेल गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मीरू विजेता और नेपाली मूल एकता समाज उपविजेता रहा। वहीं, महिला वर्ग में पुलिस विभाग रिकांगपिओ प्रथम और रॉकलैंड पांगी द्वितीय स्थान पर रहा।
रस्साकशी में ये रहे विजेता
रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में किन्नौर पुलिस प्रथम, गृह रक्षा प्रथम वाहिनी रिकांगपिओ द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में पांगी पंचायत ने प्रथम और गृहरक्षा प्रथम वाहिनी महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त ने मेले में विभागों, स्वयं सहायता समूहों की लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने, विभिन्न सांस्कृतिक दलों और खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, एडीएम पूह विनय मोदी, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, फुटबॉल प्रशिक्षक विक्रम सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।