फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reckong Peo, One Day Workshop, Camp on Natural Farming

Rampur Bushahar News: आज और कल बागवानों को सिखाएंगे आधुनिक तकनीकें

Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यशाला में वैज्ञानिक प्राकृतिक खेती सहित अन्य विषयों पर देंगे जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ में प्राकृतिक खेती को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 14 और 15 जुलाई को बागवानों को वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक सिखाएंगे। वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ डॉ. बुद्धि राम नेगी ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला में प्राकृतिक खेती से विष मुक्त खेती और विष मुक्त बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में सेब का उत्पादन अब कम हो रहा है। स्थानीय मधुमक्खियों की कमी के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। प्राकृतिक खेती किन्नौर के बागवान अपनी सेब की उन्नत किस्मों की पैदावार अधिक करने में सफल हो सकता है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में स्थानीय मधुमक्खियों को कैसे बचाया जा सकता है। साथ ही प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकार के तत्वों को कैसे बनाया जा सकता है और इनका किस प्रकार छिड़काव किया जाता है, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान-बागवान अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9317534173 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed