फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur-Taklech bus service stopped, how will students reach school

Rampur Bushahar News: रामपुर-तकलेच बस सेवा ठप, कैसे स्कूल पहुंचेंगे विद्यार्थी

Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा बहाल न होने के कारण हजारों लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

सात पंचायतों के हजारों लोग पैदल सफर तय करने को मजबूर
टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा करने को मजबूर लोग
ग्रामीणों ने सरकार और निगम प्रबंधन से बस सेवाएं शुरू करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आपदा के बाद भले ही मौसम खुल गया हो, लेकिन ग्रामीणों और विद्यार्थियों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि भारी बारिश के कारण और भूस्खलन के कारण कई ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। हालांकि, अधिकांश सड़कें लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दी हैं। इसके बावजूद पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं सुचारु नहीं हो पा रही हैं। पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं शुरू न होने के कारण ग्रामीणों समेत विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर-तकलेच तक सड़क को बहाल हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन निगम की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस सड़क से काशापाट, कूहल, देवठी, मुनिश, दरकाली, तकलेच और भड़ावली पंचायत के हजारों लोग सफर करते हैं, लेकिन एक भी बस सेवा जारी नहीं है। इस कारण रोजाना स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज ही नहीं पहुंच पा रहे हैं और शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके अलावा हजारों ग्रामीणों सहित कर्मचारियों को भी आवाजाही के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा करना पड़ रहा है। वहीं, बोलेरो कैंपरों में खतरे के साए में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। चरण, सिंह, सुरजीत, विकास, अनिल, ललित कुमार, पलक, सक्षम और प्रिया ने कहा कि बस सेवा ठप होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से जहां तक संभव हो। जल्द से बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं, पथ परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर का कहना है कि जगह-जगह भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर बस नहीं भेजी जा रही है और सड़क की क्लीयरेंस नहीं मिली है। जहां तक संभव होगा, बस भेजी जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग एक्सईएन शक्ति नेगी ने कहा कि रामपुर-तकलेच मार्ग खनोटू में भूस्खलन के कारण बाधित है। यातायात बहाल करने में मशीन जुटी हुई है। जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article