{"_id":"65c0d75bc96d1853280fbe44","slug":"rampur-news-youngster-open-sheel-juagi-road-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-111819-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवाओं ने पेश की मिसाल, शील-जुआगी मार्ग से चट्टानें हटाकर किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवाओं ने पेश की मिसाल, शील-जुआगी मार्ग से चट्टानें हटाकर किया बहाल
विज्ञापन
तिंदर और धाराबाग के युवाओं ने खुद संभाला मोर्चा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत बाद छोटे वाहनों की आवाजाही हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। भारी बर्फबारी, बारिश और भूस्खलन से अवरुद़्ध मार्ग को खोलने के लिए क्षेत्र के युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला और मशक्कत के बाद मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल की। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं लोग युवाओं की इस पहल ही सराहना भी कर रहे हैं। गौर हो कि बर्फबारी के कारण क्षेत्र के मार्ग अवरुद्ध थे। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए सोमवार को स्थानीय युवा मंडल तिंदर और नेहरू युवा मंडल धाराबाग के सदस्यों ने मार्ग को बहाल करने के लिए मोर्चा संभाला। युवाओं ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सुनील कुमार और गुड्डू ने बताया कि उन्हें निजी कार्य से निरमंड जाना था। सड़क बंद होने की वजह से तीन गाड़ियां धाराबाग में फंसी हैं। इसके बाद तिंदर और धाराबाग के युवाओं ने मार्ग को बहाल करने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि बढोल नामक स्थान पर यहां बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरीं थी। उक्त स्थान पर युवाओं ने दो घंटे में कड़ी मशक्कत से चट्टानों को हटाया और मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। सड़क बहाल करने में सेसराम, तिलक, नरेंद्र, अमरजीत, डोला सिंह, लोभू राम, मेहर चंद, इंद्र सिंह, सुनील, राजू , मोहन लाल, तारा चंद, दलीप कुमार, राज कुमार, गुड्डू और मुकेश मेहरा ने सहयोग दिया। वहीं क्षेत्र के लोग भी युवाओं के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।