फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, women day, celebration, seema, college,

Rampur Bushahar News: भाषण स्पर्धा में वंशिका, पोस्टर बनाने में रविराज अव्वल

Wed, 06 Mar 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
सीमा काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में महिला शिकायत प्रकोष्ठ ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुपिंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. ललिता रावत ने की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस वर्ष महिला दिवस का विषय इन्वेस्ट इन वुमन एक्सीलेरेट से सभी को अवगत करवाया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गइ। काॅलेज की आचार्य डाॅ. रवि किरण ने महिला स्वास्थ्य पर पीपीटी के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पोस्टर,चार्ट, संगीत, भाषण, नारा लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पोस्टर बनाने में रविराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल रहीं। संगीत स्पर्धा में नितिका ने पहला, ज्योतिका ने दूसरा और विवेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ स्पर्धा में प्रीति ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा में वंशिका पहले स्थान पर रहीं। नारा लेखन में सुहानी विजेता बनीं। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डॉ ललिता रावत ने कहा कि आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं। महिलाओं के महत्व और सम्मान को समझना हमारे लिए न केवल आवश्यक है, बल्कि यह हमारे समाज की प्रगति के लिए भी आवश्यक है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने योगदान के माध्यम से समाज को समृद्ध और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने महिलाओं के सशक्तीकरण और समाज में उनकी भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रोमिला कायथ ने महिला उद्यमी विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed