{"_id":"64aee73a0333989d15020886","slug":"rampur-news-weather-one-person-drawn-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2573-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फूंजा में खड्ड में बहा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फूंजा में खड्ड में बहा व्यक्ति
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की फूंजा पंचायत में एक व्यक्ति का खड्ड में बह गया। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान शशि जिंटा और ग्रामीणों ने व्यक्ति को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया लेकिन लापता व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना झाकड़ी थाना में दी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाने से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।
खड्ड में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पंचायत प्रधान ने एसडीएम रामपुर से मौके पर एनडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है। लापता की पहचान प्रेम लाल पुत्र सूरी राम निवासी गांव शाह रूडी के रूप में है। पंचायत प्रधान ने कहा कि बरसात से पंचायत क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान के लिए उन्होंने भवानी परियोजना प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है और नुकसान की भरपाई परियोजना से पूरी करने की मांग सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से परियोजना प्रबंधन के साथ पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन परियोजना प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
परियोजना से खड्ड पर पुल बनाने की मांग भी रखी गई थी, लेकिन परियोजना प्रबंधन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। खड्ड में तेज बहाव के साथ साथ भारी मात्रा में भूस्खलन भी हो रहा है।