फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, water level decrees in water resources,

Rampur Bushahar News: पेयजल स्रोतों में 25 फीसदी पानी घटा, ग्रामीण क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

Sun, 26 May 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो और बढे़ंगी मुश्किलें, पेयजल की बर्बादी पर विभाग हुआ सख्त
विज्ञापन


पेयजल की बर्बादी पर कनेक्शन काटेगा विभाग, दुरुपयोग नहीं करने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और सूखे के कारण रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पेयजल स्रोतों में भी पानी का स्तर घट रहा है। इसका असर पर ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है, जिस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के मुताबिक रामपुर उपमंडल के पेयजल स्रोतों में करीब 25 फीसदी पानी की गिरावट आई है। अगर गर्मी और सूखे की स्थिति यूं ही बनी रही तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट की समस्या बढ़ सकती है। इसको देखते हुए जल शक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी की बर्बादी को रोकने और नियमों की अवहेलना पर उचित कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वहीं पेयजल स्रोतों में लगातार घट रहे पानी के कारण हजारों लोगों को पेयजल संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। रामपुर में छह सिंचाई, 20 पेयजल और एक फील्ड एग्रीकल्चर परियोजना हैं। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने और लगातार पड़ रही गर्मी के कारण चारों ओर सूखे की स्थिति बनी हुई। इसका असर पेयजल स्रोतों पर भी पड़ रहा है। पेयजल स्रोतों में लगातार कम हो रहे पानी के स्तर को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से पानी का समुचित उपयोग करने की अपील की है। जल शक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी की बर्बादी रोकने और किचन गार्डनिंग न करने की भी हिदायत दी है। विभाग ने चेताया कि अगर कोई उपभोक्ता पानी की बर्बादी करता पाया गया तो उसका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।

कोट्स
लगातार बढ़ती गर्मी से क्षेत्र से पेयजल स्रोत के पानी में कमी आई है। जो लोग किचन गार्डनिंग करते हैं, उससे पानी व्यर्थ होता है। पेयजल का महत्व समझते हुए पानी की बचत कररें। जो लोग पेयजल की बर्बादी करते पाए जाएंगे, उन्हें पहले समझाया जाएगा और अगर फिर भी वे पानी की बर्बादी करते पाए गए तो उनके पेयजल कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

आरएस नेगी, एक्सईएन,जल शक्ति विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed