फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, voter, awareness, BBLO, Meting,

Rampur Bushahar News: रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,799 मतदाता घर से करेंगे मतदान

Mon, 22 Apr 2024 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाेें को चुनाव का आयोजन ने उपलब्ध करवाई है सुविधा
विज्ञापन

वाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,799 मतदाता घर से मतदान करेंगे। इसमें 1,106 के दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु के करीब 693 मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी इलेक्शन कानूनगो रामपुर देवेंद्र सिंह ने दी। सोमवार को पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में लोकसभा के सफल आयोजन को लेकर बीएलओ की विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में इलेक्शन कानूनगो रामपुर देवेंद्र सिंह बीएलओ ने सभी बीएलओ को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए फार्म 12-डी भरवाना जरूरी है। फार्म 122-डी के बाद ही मतदान की प्रक्रिया को पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। चुनाव आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग लोकसभा चुनाव में मत का प्रयोग करें। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। चुनाव आयोग दिव्यांग मतदाताओं और 85 साल की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं से घरद्वार जाकर गुप्त तरीके से मतदान करवाएगा। इस दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed