फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, vegetable mandi, work, stuck, anni

Rampur Bushahar News: एक साल में नहीं बन सकी सुरक्षा दीवार, किसानों को सब्जी मंडी के बनने का इंतजार

Mon, 22 Apr 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी बनने से क्षेत्र के हजारों किसानों और बागवानों को घरद्वार मिलनी थी फसल बेचने की सुविधा
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार नहीं बनने से एक साल भी साइट पर घुस गया था खड्ड का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी के किरण बाजार में निर्माणाधीन सब्जी मंडी का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। हालत यह है कि एक साल से ज्यादा समय से निर्माणाधीन सब्जी मंडी में केवल सुरक्षा दीवार ही बन रही है, जिसका कार्य भी अभी अधूरा है। इसमें से 20 मीटर सुरक्षा दीवार अभी लगाना शेष है। बिना सुरक्षा दीवार के पिछली बरसात में इसके साथ से गुजरने वाली खड्ड का पानी अंदर घुस गया था। हैरानी इस बात की है कि करोड़ोंं की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण कार्य करवा रही एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति ने बीते बरसात से सबक तक नहीं लिया है। सुरक्षा दीवार का एक छोटा सा भाग खुला छोड़ दिया है, जो इस बरसात में निर्माणाधीन सब्जी मंडी को नुकसान पहुंचा सकता है। पूर्व भाजपा सरकार में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के चेयरमैन रहते हुए अमर ठाकुर ने आनी के किरण बाजार में सब्जी मंडी के निर्माण का निर्णय लिया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कछुआ गति से सुरक्षा दीवार के निर्माण के कारण गत वर्ष जब नदी का रुख मुड़ा तो कांग्रेस के महासचिव सतपाल ठाकुर ने भाजपा के इस निर्णय का जमकर विरोध किया था। इसके कारण मंडी का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। आनी के आसपास के क्षेत्रों की नकदी फसलें हैं, ऐसे में आनी में सब्जी मंडी के निर्माण से क्षेत्र के हजारों बागवानों को अपनी सालभर की कमाई को प्रदेश की विभिन्न सब्जी मंडियों तक पहुंचाने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है और उनके उत्पाद घरद्वार में आसानी से बिक सकेंगे, लेकिन जिस रफ्तार से इसका निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में अभी क्षेत्र के बागवानों और किसानों को सालों और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं एपीएमसी की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में खासा गुस्सा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से निर्माणाधीन सब्जी मंडी के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।

कोट्स
सुरक्षा दीवार के शेष कार्य का दोबारा से टेंडर लगना है, जो आदर्श आचार संहिता के बाद ही लगेगा। सुरक्षा दीवार पूरी होने के बाद साइट डेवलपमेंट का काम होगा।
विज्ञापन


शगुन सूद, सचिव, एपीएमसी, कुल्लू-लाहुल स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed