{"_id":"65c22b811426a5824b082196","slug":"rampur-news-van-mitr-recruitment-started-from-12-february-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111860-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 12 से 14 फरवरी तक होगा वन मित्रों का शारीरिक दक्षता परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 12 से 14 फरवरी तक होगा वन मित्रों का शारीरिक दक्षता परीक्षण
विज्ञापन
रिकांगपिओ के समीप हवाघर तेलंगी में पूरी होगी विभिन्न वन परिक्षेत्र की भर्ती प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। वन मंडल किन्नौर में वन मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 12 से 14 फरवरी तक होगा। विभिन्न वन परिक्षेत्रों की भर्ती रिकांगपिओ-पांगी सड़क, नजदीक हवाघर, तेलंगी में आयोजित की जाएगी। प्रात: 8:30 बजे से वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह बात मंगलवार के डीएएफओ किन्नौर अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वनों के संरक्षण के लिए वन मित्रों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने वन मंडल किन्नौर में वन मित्र के पद के लिए आवेदन किया है, उन सभी का शारीरिक दक्षता परीक्षण 12 से 14 फरवरी तक होगा। उन्होंने सभी योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित समय और तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। वहीं अधिक जानकारी के लिए 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक मोबाइल नंबर 82195-44428, 88943-71572 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र निचार, भावानगर, कटगांव और किल्बा का 12 फरवरी, कल्पा, मूरंग, पूह और मलिंग के लिए वन मित्रों का 13 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण रिकांगपिओ-पांगी रोड, नजदीक हवाघर, तेलंगी में होगा। वहीं 14 फरवरी को संरक्षित दिन रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उनके पते पर भेज दिए गए हैं और शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान उसे लाना अनिवार्य है।