फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, svm samoli win overall prize,

Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर समोली बना ओवरआल चैंपियन

Sun, 26 May 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर रोहड़ू संकुल की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर रोहड़ू संकुल की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती मंदिर समोली की टीम ने ओवरआल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। समापन समारोह में एसबीआई रोहड़ू शाखा से सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक शेर सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। प्रतियोगिता में रोहड़ू के 12 सरस्वती विद्या मंदिरों से 570 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग अंडर-11 में सरस्वती विद्या मंदिर समोली ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर डोडरा क्वार द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में डोडरा क्वार ने प्रथम स्थान और समोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग में चिड़गांव ने प्रथम और समोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में समोली पहले, समाला दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 छात्र वर्ग में समोली ने पहला, चिड़गांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में समोली प्रथम और जुब्बल दूसरे स्थान पर रहे। वाॅलीबाल स्पर्धा के छात्र और छात्रा वर्ग में समोली प्रथम, पूजारली- 4 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो स्पर्धा के छात्र वर्ग अंडर-11 में सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद राेहड़ू ने पहला, चिड़गांव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद राेहड़ू ने प्रथम, गंगटोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग में चिड़गांव ने प्रथम, गंगटोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चिड़गांव प्रथम और गंगटोली दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज स्पर्धा के छात्र वर्ग में गंगटोली पहले, जांगला दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में गंगटोली ने पहला और समाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग अंडर-14 में जांगला ने पहला, चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चिड़गांव पहले, जांगला द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर -17 छात्र वर्ग में समोली पहले, चिड़गांव दूसरे स्थान पर रहा। कैरम बोर्ड स्पर्धा के छात्र वर्ग के अंडर-14 में धमवाड़ी ने प्रथम, गंगटोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चिड़गांव ने पहला, समाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में चिड़गांव ने प्रथम और पुजारली-4 ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता अंडर -11 में सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद रोहड़ू ने पहला, चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में समाला पहले, गंगटोली दूसरा स्थान पर रहा। अंडर -17 में पुजारली-4 ने प्रथम और समोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता अंडर -11 में गंगटोली ने प्रथम, धमवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। अंडर -14 में समोली ने पहला, चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 में जुब्बल पहले और समोली दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता अंडर-11 में पुजारली-3 प्रथम, डोडरा क्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 में पुजारली- 4 पहले और जांगला दूसरे स्थान पर रहा। अंडर -17 में पुजारली- 4 ने प्रथम, समोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। कला प्रतियोगिता अंडर -11 में पुजारली-3 पहले और सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद दूसरे स्थान पर रहा। अंडर -14 में गंगटोली पहले, चिड़गांव ने दूसरे स्थान पर रहा। अंडर -17 में चिड़गांव प्रथम, पुजारली-4 दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता अंडर -11 में सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद ने प्रथम, पुजारली-3 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 में समाला पहले, जांगला दूसरे स्थान पर रहा। अंडर -17 में समोली ने प्रथम, पुजारली-4 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed