{"_id":"659fe56b6f319251540e1e77","slug":"rampur-news-siraj-cup-cricket-aani-satrted-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10852-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चवाई ने लगौटी को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चवाई ने लगौटी को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
आनी में सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, जीत के लिए 128 टीमें भिड़ेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आनी क्षेत्र के सिराज कप क्रिकेट 2024 प्रतियोगिता का गुरुवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ आनी पंचायत के प्रधान लाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लैक पैन्थर लगौटी और सिराजी बयॉज चवाई के बीच खेला गया। इसमें लगौटी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवर में 9 विकेट गंवाकर 79 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जबाव में चवाई टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए, बेहतर बल्लेबाजी की। चौकों और छक्कों की मदद से टीम ने 6 विकेट गंवाकर आठ ओवर में मैच को जीत लिया। मैच में चवाई टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच फ्रेंडस् इनेवन थानाधार और वैली किंग सैंज के बीच खेला गया। इससे पहले क्लब के प्रधान दिनेश ठाकुर ने मुख्यातिथि प्रधान लाल सिंह सहित उनके साथ पधारे अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पंचायत की ओर से 31,000 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर क्लब के संयोजक विपिन ठाकुर ने अपने संबोधन में सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। क्रिकेट प्रतियोगिता में 128 टीमें भाग ले रही हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट की विजेता टीम को इनाम स्वरूप दो लाख 22 हजार रुपये की नकद राशि के अलावा ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट दी जाएगी जबकि उपविजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और किट से नवाजा जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और हर मैच में मैन ऑफ द मैच सहित कई इनाम रखे गए हैं। शुभारंभ पर अवसर में उपप्रधान सुभाष ठाकुर, वार्ड सदस्य अमर ठाकुर, आशा ठाकुर, दया देवी, अनुराधा, क्लब के प्रधान दिनेश. संयोजक विपिन ठाकुर और तथा डाॅ मुनीष सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।