{"_id":"661e5d197a94e55583015f1d","slug":"rampur-news-shribhagwat-katha-jalori-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114725-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तेरी सांवली सूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया भजल पर झूमे जलोड़ीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तेरी सांवली सूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया भजल पर झूमे जलोड़ीवासी
विज्ञापन
बटाला में आयोजित श्रीमद्भागवत की छठी रात्रि संध्या में भजन गायिका नीरू ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल एकमात्र श्रीकृष्ण मंदिर बटाला में आयोजित श्रीमद्भागवत की भजन संध्या में भजन गायिका नीरू चांदनी ने भजनों की प्रस्तुतियों से कृष्ण भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, कान्हा अब तो मुरली की धुन जैसे भजनों से पंडाल में उपस्थित हजारों लोगों को भक्तिरस का पान करवाया। भजनों की प्रस्तुतियों का दौर रात 9:00 बजे से शुरू हुआ, जो मध्यरात्रि 12:45 बजे तक चलता रहा। इसके अलावा स्थानीय महिला मंडल, भजन मंडली ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में हिमाचली गायिका नीरू चांदनी ने मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया।