{"_id":"65f5978ed5a5892e10034cd1","slug":"rampur-news-seema-college-awareness-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113544-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों एआई और कंप्यूटर की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों एआई और कंप्यूटर की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के आइसीटी क्लब की ओर से नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस पर विशेष कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषय पर प्रस्तुतियां दीं। छात्र पियूष और कलिका ने काॅलेज में बीसीए विषय के लाभ के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। हिमाशु और रोनल ने एआई के भविष्य पर विस्तार से जानकारी दी। अमन ने साहसिक जीवन जीने के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। परीक्षित चौहान और शिवांशी ने प्रोग्रामिंग डेवलपमेंट के बारे जानकारी दी। आर्यन बिष्ट ने एक लघु नाटिका की प्रस्तुत दी। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एप्लीकेशन और आने वाले समय में एआई के फायदे और नुकसान से अवगत करवाया। अभिषेक ने वायरस पर प्रस्तुति दी और विद्यार्थियों को कंप्यूटर वायरस का इतिहास और उससे होने वाली हानियों और बचाने के उपाय बताए। कार्यक्रम में मंच का संचालन परीक्षित चौहान ने किया। कंप्यूटर साइंस के सहायक प्रवक्ता संजय बसींगटा, संदीप जामटा, प्रदीप नायक, सुभाष और रीनू चौहान उपस्थित थे।