फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, school, open, student, came in,less, number,

Rampur Bushahar News: छुट्टियाें के बाद खुले स्कूल, पहले दिन नाममात्र विद्यार्थी पहुंचे

Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
rampur news, school, open, student, came in,less, number,
ननखड़ी खंड की देलठ पंचायत स्थित स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के पहुंचने से लौटी रौनक। स्रो
रामपुर बुशहर। लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को रामपुर उपमंडल में स्कूल खुले लेकिन बरसात की वजह से बंद सड़कों के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर रही। पदम छात्र स्कूल रामपुर में 800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें पहले दिन मात्र 50 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं कन्या स्कूल रामपुर में 914 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, लेकिन पहले दिन 43 छात्राएं ही स्कूल आईं। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। इसके कारण कक्षाएं भी सुचारू रूप से नहीं चल पाई हैं। इसके अलावा स्कूलों में पेयजल की समस्या भी चल रही है।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर की मुख्याध्यापिका सरोज मेहता ने बताया की स्कूल में दूर-दूर से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन भारी बरसात और सड़कों के बंद होने के कारण बुधवार को कम संख्या छात्र पहुंचे। स्कूल में कुल 600 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन बाधित सड़कों और लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल में करीब 50 बच्चे ही पहुंचे। स्कूल के पीछे कुछ दिन पहले पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य रत्न चंद गुप्ता ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को स्कूल खुले। इस दौरान स्कूल में छात्रों की संख्या कम रही। स्कूल में पेयजल की समस्या भी चल रही है। इस वजह से छात्रों और अध्यापकों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।


उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द स्कूल में पेयजल मुहैया करवाया जाए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि स्कूल में 914 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, लेकिन बुधवार को 43 छात्राएं ही स्कूल पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed