{"_id":"64c690d7e34f3ac55d068bc4","slug":"rampur-news-school-open-from-31-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3446-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल में आज से खुलेंगे सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल में आज से खुलेंगे सभी स्कूल
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में भारी बारिश के कारण बंद शिक्षण संस्थान सोमवार से खुल जाएंगे। विगत तीन दिनों से बारिश न होने और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने ज्यादातर सड़कों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि इस संदर्भ में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को सूचित करें। वहीं उपमंडल अधिकारी चौपाल नारायण चौहान ने रविवार को ग्राम पंचायत बमटा का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।