{"_id":"6655c8f44c61ad38f10991d7","slug":"rampur-news-sarog-school-environment-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116554-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारा लेखन में स्नेहा और प्रश्नोत्तरी में कल्पना चावला हाउस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारा लेखन में स्नेहा और प्रश्नोत्तरी में कल्पना चावला हाउस अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के तत्वावधान से पर्यावरण दिवस के तहत नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सारिका आहूजा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि इशिता द्वितीय स्थान रही। वरिष्ठ वर्ग में नितिका ने पहला और पलक ने दूसरा स्थान पाया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कल्पना चावला हाउस प्रथम, रानी झांसी हाउस दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर नवाजा।