फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru, road, closed,

Rampur Bushahar News: सड़के बंद, कई घर भूस्खलन की चपेट में आए, मोबाइल नेटवर्क भी ठप

Wed, 12 Jul 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। भारी बारिश से नेरवा क्षेत्र में लोगों का जीवन अस्त-स्त हो गया है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बंद है। उपमंडल चौपाल, कुपवी के दर्जनों घर भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। मोबाइल सिग्नल ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की भी पुख्ता जानकारी प्रशासन तक नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों को नुकसान का आकलन करने के लिए तैनात किया गया है। गनीमत यह है कि चौपाल और कुपवी दोनों उपमंडलों से जानी नुकसान नहीं है। लगातार हो रही बारिश और बंद सड़कों के कारण खेतों में तैयार टमाटर सड़ रहा है। किसानों को मंडियों में टमाटर के अच्छे दाम होने के बावजूद उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत पौड़िया के खिलार गांव में बृज मोहन शर्मा का मकान और गोशाला मलबे में दब गई। गनीमत यह रही कि हादसे में उनका परिवार बच गया लेकिन गोशाला में बंधी गाय की दबकर मौत हो गई। ग्राम पंचायत ईड़ा के ग्राम बीड़ी में भूस्खलन होने से बाग अली की गोशाला मलबे की चपेट में आ गई। इससे गोशाला में बंधी भैंस की मौत हो गई है। नगर पंचायत नेरवा में खजान सिंह के मकान पर मलबा गिरने से मकान की छत दब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी हल्का पटवारियों को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण चौपाल और नेरवा में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। लोक निर्माण उपमंडल चौपाल में 25, नेरवा में 22 और कुपवी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


एसडीओ प्रेम अमरेट ने कहा सभी संपर्क मार्गों पर मशीनरी तैनात कर दी है लेकिन लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है। लोनिवि नेरवा के एसडीओ रजनीश बंसल ने बताया कि रात ढाई बजे धबास में बंद मार्ग को बहाल कर नेरवा से शिमला जा रही एंबुलेंस को निकाला गया। शिकयार में पेड़ गिरने से नेरवा-पांवटा मार्ग बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed