{"_id":"6623c538fca450539e09b6a4","slug":"rampur-news-rohru-fare-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114904-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंडल आयुक्त शिमला ने किया राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंडल आयुक्त शिमला ने किया राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का शनिवार को मंडलायुक्त शिमला संदीप कदम ने ध्वजारोहण कर विधिवत आगाज किया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं का आरंभ भी किया गया है। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इनके आयोजनों से जहां परस्पर मेल-मिलाप बढ़ता है। वहीं सांस्कृतिक एवं देव परंपरा के समागम से आस्था और संस्कृति का भी विकास होता है। इस मौके पर आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमान, देवता शिकड़ू के मोतमीन रोशनलाल भ्रांटा उपस्थित रहे।