{"_id":"65aa791bf3e738bb590908d6","slug":"rampur-news-road-safety-awareness-drive-chopal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-11182-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवक मंडल जथरेऊ ने लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवक मंडल जथरेऊ ने लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नवयुवक मंडल जथरेऊ नेहरू युवा केंद्र शिमला के बैनर तले नवयुवक मंडल जथरेऊ ने 11 से 17 जनवरी तक चौपाल उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम में चौपाल विकासखंड के विभिन्न युवा मंडलों, पंचायतों के स्वयंसेवकों ने भाग लेकर रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन समारोह राजकीय महाविद्यालय नेरवा के खेल परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी नेरवा जयंत करुण गौतम, एएसआई असीम परवेज,कांस्टेबल पंकज झगटा और होमगार्ड मनोज जथरेऊ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में छात्रों और अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रदान की। एएसआई असीम परवेज ने कहा कि अगर सड़क और ट्रैफिक नियमों की उचित पालना करने की अपील की। एसएचओ जयंत करुण गौतम ने बताया कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण नशे का सेवन करके वाहन चलाना, अप्रशिक्षित चालकों बिना किसी प्रशिक्षित चालक की देखरेख के वाहन चलाना है और ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है।