फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur, rampur

Rampur Bushahar News: बाढ़ प्रभावितों को एक साल बीते जाने पर भी नहीं मिला सुरक्षित ठिकाना

Sat, 15 Jun 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 15 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
rampur news, rampur, rampur
पिछला बरसात से प्रभावित सरपारा पंचायत के कांधार गांव
बीते साल बादल फटने से आई थी बाढ़, मकानों में आई हैं दरारें
विज्ञापन

बरसात नजदीक आने से ग्रामीणों को सता रहा अनहोनी का डर
मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर के सरपारा पंचायत में कांधार के लोगों को एक साल से सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल पाया है। बीते साल बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद यहां नाला और गहरा बन गया है। जिससे लेागों के लिए यहां रहना खतरे से खाली नहीं है। बाढ़ प्रभावितों ने सरकार से सुरक्षित जगह पर बसाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कांधार गांव के ऊपर बाढ़ आने के बाद आईं दरारों से ग्रामीणों डर के माहौल मे जी रहे हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावित गांवासियों को दूसरी जगह नहीं बसाया गया। बरसात निकट आने से कांधार गांव के 80 परिवारों को खतरा सताने लगा है।

बता दें कि बीते वर्ष 25 जुलाई को कांधार गांव में बादल फटने से कई परिवारों के घर और पशु बाढ़ में बह गए थे। जबकि दर्जनों परिवारों के घर क्षतिग्रस्त होने से गिरने के कगार पर हैं। बाढ़ में बहे छह परिवारों को राहत के रूप में सात-सात लाख की राशि तो बांटी, लेकिन गिरने के कगार पर खड़े मकान मालिकों को कोई राहत राशि नहीं दी। सरकार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रास्तों के लिए भी कोई राशि जारी न करने से ग्रामीण आज भी टूटे रास्तों से खतरे के साये में चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अपना आशियाना गवां चुके कांधार वासी सुरेंद्र, रमेश, नरेंद्र लाल, मोहन भांडिया, सुभाष और गोपाल ने बताया कि उन्हें नया घर बनाने के लिए सरकार ने कुछ राहत दी, लेकिन मकान बनाने के लिए सरकारी रेट पर सीमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया है। सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह बसाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है और अब दोबारा बरसात आने वाली है, जिस कारण उन फिर से जान बचाने का खतरा मंडरा रहा है। पंचायत प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि गांव को दूसरी जगह बसाने की योजना तो थी, लेकिन वह अभी पूर्ण नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70 परिवारों को मकान बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई है। कांधार गांव के क्षतिग्रस्त रास्ते के लिए भी कोई विशेष राशि नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोगों ने अपने-अपने हिसाब से दूसरी जगह मकान बनाए हैं। दूसरे स्थान पर गांव को बसाने के लिए जगह की आवश्यकता है। भविष्य में यदि कोई आपदा की संभावना होगी तो उससे निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

-जय चंद, तहसीलदार, रामपुर

पिछला बरसात से प्रभावित  सरपारा पंचायत के कांधार गांव

पिछला बरसात से प्रभावित सरपारा पंचायत के कांधार गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article