{"_id":"64f61ab0c09d35ec27054356","slug":"rampur-news-pta-meting-in-chopal-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-4975-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीटीए बैठक में चौपाल कॉलेज की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीटीए बैठक में चौपाल कॉलेज की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में सोमवार को पीटीए की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष भागमल नेगी और कॉलेज की प्राचार्य कन्या नेगी ने की। बैठक में महाविद्यालय की लंबित समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर रणनीति बनाई गई। पीटीए के सचिव ने विद्यालयों की समस्याओं को सामने रखा।
महाविद्यालय में पठन-पाठन बेहतर करने के लिए अभिभावकों से छात्रों की 75 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। इसके अलावा महाविद्यालय में फर्नीचर सहित पुस्तकालय में किताबों की कमी को लेकर भी मंथन किया गया। पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्रोतों से धन जुटाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सहायक आचार्य वर्षा क्लेट, मिताली, बबिता आर्य, प्रियंका ठाकुर और नरेश गाजटा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।