{"_id":"6548cd1409422ecf36093d7b","slug":"rampur-news-protest-luhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7844-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजनाओं के कामगारों ने मांगों को लेकर की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजनाओं के कामगारों ने मांगों को लेकर की हड़ताल
विज्ञापन
वेतन को तरस रहे मजूदर, परिवार के पालन पोषण का छाया संकट
चेताया, जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन लूहरी परियोजना के कामगारों ने मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। लंबित मांगों को लेकर मजदूरों ने एसजेवीएन और पटेल कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और समय रहते समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। कामगारों ने चेताया कि अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। निर्माणाधीन 210 मेगावाट लूहरी परियोजना की नीरथ साइट में कामगारों ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की। सीटू यूनियन प्रधान कपिल ठाकुर ने कहा कि काफी समय से निर्माणाधीन लूहरी परियोजना में काम कर रहे पटेल कंपनी के मजदूर 2022-23 की लीव सेलरी और बोनस की मांग कर रहे हैं। वहीं पिछले कई महीनों से पटेल कंपनी प्रबंधन लीव सेलरी देने की बात कर रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन परियोजना प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर समय रहते मजदूरों को वेतन नही दिया गया तो आने वाले समय में यूनियन उग्र आंदोलन करेगी और परियोजना का कार्य ठप कर देगी। इसकी जिम्मेवारी परियोजना प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया और रोष जताया। प्रदेश सचिव अमित, रणजीत सिंह, कपिल ठाकुर, राजपाल भंडारी, अजय शर्मा और मनजीत ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में पटेल मैनेजमेंट की निंदा की। उन्होंने कहा कि परियोजना में काम कर रहे मजदूर मेहनत से किए हुए काम का पैसा मांग रहे हैं। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।