{"_id":"657455e7d746b7a93b0cd1cc","slug":"rampur-news-on-job-training-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9325-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सीखे ऑन जॉब ट्रेनिंग के तकनीकी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सीखे ऑन जॉब ट्रेनिंग के तकनीकी कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली के वोकेशनल शिक्षा (आइटीएस) के नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 77 विद्यार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत विभिन्न तकनीकी कार्यों की बारीकियां सीखीं। चार दिवसीय प्रशिक्षण इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट रामपुर में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के बारे में जागरूक करना रहा। संस्थान के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के वोकेशनल शिक्षक रोहित चौहान ने ऑन जॉब ट्रेनिंग में विद्यार्थियों को कई गतिविधियों से रूबरू करवाया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के सफलता पूर्वक समापन का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता को दिया है।