फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nipun fair, celebration. nutrition.

Rampur Bushahar News: निपुण मेले में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 28 Sep 2023 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में निपुण मेला और पोषाहार माह धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच में निपुण मेला और पोषाहार माह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हें वैज्ञानिकों ने बेहतरीन मॉडल प्रदर्शित कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तकलेच पंचायत की प्रधान नमिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। वहीं सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक मदन बुशैहरी, सेवानिवृत्त शिक्षक जिया लाल थापर और नंदलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे।

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। केंद्र प्राथमिक पाठशाला की केंद्र मुख्य शिक्षिका चंद्र प्रभा और एसएमसी अध्यक्ष शिवराम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निपुण मेले में 9 स्कूलों के करीब 140 छात्रों शानदार मॉडल प्रदर्शित कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से पोषाहार की प्रदर्शनी सजाई गई।
विज्ञापन


इसमें स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का महत्व बताया गया। वहीं स्थानीय स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां पेशकर खूब धमाल मचाया। मंच का संचालन ज्ञान चंद ने किया। इस मौके पर गुलाब देवी, ज्योति शर्मा, कलम राम, रत्न दास, सुरेंद्र, हजारी लाल, बुद्धि सिंह, टिकम राम, स्नेहलता, सुलेमान, मीना, अशोक खाची और कुलदीप सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed