फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, narkanda, open for vehicle,

Rampur Bushahar News: छह दिन के बाद भी नारकंडा में वाहनों की आवाजाही बहाल, रामपुर में 20 रूट ठप

Mon, 05 Feb 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
जलाेड़ी में भारी बर्फबारी के कारण सराज का संपर्क नहीं हो सका बहाल, बार-बार हो रही बर्फबारी से बहाली के कार्य में आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते शनिवार से लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी के कारण पिछले छह दिन से पर्यटन स्थल नारकंडा में अवरुद्ध नेशनल हाईवे अवरुद्ध आखिरकार बहाल हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। साथ ही रामपुर से रोहड़ू, रामपुर और ननखड़ी तहसील के अधिकांश ग्रामीण रूट भी बंद पड़े हैं। ऐसे में एचआरटीसी जहां तक संभव हो रहा है, बसों को भेज रहा है। रामपुर उपमंडल और साथ लगते जिला कुल्लू के आउटर सराज क्षेत्र में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं उतर पाया है। बर्फबारी के कारण अधिकतर ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध पड़ी हैं, जबकि कुछ रूटों पर संभावित स्थानों तक वाहनों की आवाजाही हो रही है। रविवार रात भी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने से मार्ग बहाली का कार्य चुनौतियों भरा बना हुआ है। हालांकि सोमवार को नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल हुआ और एचआरटीसी ने दिल्ली जाने वाली बस यहां से शिमला के लिए भेजी लेकिन शिमला में हो रही बर्फबारी के चलते शिमला से रामपुर की ओर बसों को मशोबरा वाया बसंतपुर होकर ही चलाया जा रहा है। जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी से बाधित हुआ नेशनल हाईवे-305 छह दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इससे निरमंड और आनी उपमंडल के हजारों लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। मजबूरी में लोगों को वाया मंडी होकर जिला मुख्यालय कुल्लू जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र, ननखड़ी और अन्य ग्रामीण इलाकों के 20 रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जबकि डेढ़ दर्जन रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि सोमवार को नारकंडा में एनएच पांच बहाल होने के बाद शिमला की ओर निगम की बसें दोपहर के बाद भेजी गई, जबकि सुबह के समय वाया बसंतपुर मशोबरा होकर भेजा गया। उपमंडल के 20 रूट ठप है। वहीं डेढ़ दर्जन रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। सड़कों की हालत सुधरते ही बसों को निर्धारित स्थानों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed