{"_id":"65e868c839326b90dd016421","slug":"rampur-news-nari-shakti-vandan-samaroh-bjp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113134-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : डाॅ. संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : डाॅ. संजय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सचिव एवं महासू जिला के प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संयोजिका बिशना भंडारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों पर चर्चा की गई और उन्हें आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलबीर खूंद, कौल नेगी, नरेश चौहान, बृजलाल, नीना शर्मा, विजय गुप्ता, प्रोमिला मेहता, आशा मेहता, अनिता और नीतिका गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।