फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, millets, farming, chopal, scheme, form, attracts, farmer,

Rampur Bushahar News: परंपरागत अनाजों की मनरेगा में होगी खेती

Thu, 11 Jan 2024 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
विलुप्त हो रहे पहाड़ी अनाज को संरक्षण देने की चौपाल के बीडीओ ने तैयार की योजना
विज्ञापन

अनाजों की ब्रांडिंग करके विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (राेहड़ू)। विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके पहाड़ों की पहचान माने जाने वाले कोदा, चौलाई, कांवणी, ओगला और जावरी जैसी परंपरागत फसलों के संरक्षण के लिए खंड विकास अधिकारी कुपवी अरविन्द गुलेरिया ने प्रयास शुरू कर दिए हैं । वह परंपरागत फसलों की ओर किसानों को आकर्षित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार कर रहे हैं। इसके तहत पहाड़ी अनाज की खेती को मनरेगा के तहत लाकर किसानों को प्रेरित किया जाएगा। अनाजों की ब्रांडिंग करके इनकी विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके दो फायदे होंगे, एक तो किसानों की आजीविका बढ़ेगी, दूसरा विलुप्त हो रहे पहाड़ी अनाज का संरक्षण भी होगा। बीते कुछ समय से शहरी क्षेत्रों में कोदा (मंडवा), चौलाई, कांवणी, चिणई, ओगला, जावरी और शावक आदि अनाज की मांग तेजी के साथ बढ़ रही है। एक समय था, जब उपमंडल चौपाल और कुपवी के अधिकांश क्षेत्रों के किसान इन अनाजों को भरपूर मात्रा में उगाते थे। इसको बेचकर ही आजीविका चलाते थे लेकिन आज के दौर में ये सभी अनाज विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसका सबसे बड़ा कारण किसानों का टमाटर और अन्य नकदी फसलों की तरफ रुझान बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed