फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, low voltage, problem, in kayav and kutharu viilage,

Rampur Bushahar News: लो वोलटेज की समस्या से जूझ रहे कुथरू गांव के बाशिंदे

Sun, 20 Aug 2023 09:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की क्याव पंचायत के कुथरू गांव के लोग लो वोलटेज की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि गांव में बिजली का एक ही फेस है और यहां बिजली न के बराबर रहती है। ऐसे में जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं, वहीं सबसे अधिक परेशानियां स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लो वोलटेज की वजह से शाम होते ही लोगों को घरों में दीये जलाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों के लिए घर के जरूरी काम करना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विद्युत बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। क्याव पंचायत के उपप्रधान दलीप निलटू ने बताया कि कुथरू गांव के लोग वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस लाइन से इस गांव को बिजली की आपूर्ति होती है, उसी लाइन से साथ लगती कूट पंचायत के चार गांव को भी बिजली की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में अगर कभी भी तकनीकी खराबी आती है तो कुथरू गांव में बिजली चली जाती है। ग्रामीणों ने मांग की कि कुथरू गांव की लाइन को अलग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार की तरफ से बिजली बोर्ड को पत्र भी आया है कि कुथरू गांव का सर्किट अलग किया जाए लेकिन अभी तक यह कार्य नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। कुथरू गांव के निवासी केहर सिंह, लवली, प्रकाश, ठाकुर सिंह, देव कृष्ण, जितेंद्र, चिंतराम और नरेंद्र सहित अन्यों ने बताया कि गांव में बिजली होना न होना एक जैसा है। ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही समस्या को विद्युत बोर्ड नजरअंदाज कर रहा है। बिजली की इस समस्या से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो वे विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इसके लिए विद्युत बोर्ड जिम्मेवार होगा। उन्होंने विद्युत बोर्ड से समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता कुक्कू शर्मा ने बताया कि क्याव पंचायत के कुथरू गांव की यह समस्या जल्द दूर होगी। प्राकृतिक आपदा के कारण समय पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।


समस्या को लेकर जो भी औपचारिकताएं थी, वो उन्होंने स्वयं पूरी की हैं। मौके पर जो कार्य होना है, उसके लिए संबंधित ठेकदार को काम अलॉट कर दिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed