{"_id":"654b9ac0e67d1c399f02228a","slug":"rampur-news-lavi-fair-shridhar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7940-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बॉम्बे वाइकिंग्स फेम नीरज श्रीधर मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बॉम्बे वाइकिंग्स फेम नीरज श्रीधर मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
पंजाबी गायक जस्सी गिल और बबल रॉय पहली सांस्कृतिक संध्या में देंगे प्रस्तुतियां
लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन, लोक कलाकारों को भी मिलेगी तरजीह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार बॉलीवुड, पंजाबी, इंडियन आइडल और पहाड़ी गायक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लवी मेले में इस बार बॉलीवुड एवं पॉप गायक नीरज श्रीधर रामपुर के लोगों का मनोरंजन करेंगे। बॉम्बे वाइकिंग्स फेस नीरज श्रीधर वो चली, वो चली.... प्रेम की नैया.... लव मेरा हिट हिट.... आजा माही सहित कई अन्य गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बबल रॉय दर्शकों को अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं 12 नवंबर को नीरज श्रीधर, 13 नवंबर को हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान, एसी भारद्वाज, तांत्रा ब्वॉयज, डिंपल ठाकुर, राजीव शर्म, अशोक पालसरा, डोनी चौहान और 14 नवंबर को पहाड़ी गायक सुनील शर्मा, हनी नेगी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा चार सांस्कृतिक संध्याओं में ऑडिशन कमेटी से चयनित कलाकारों को भी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। पद्म छात्र स्कूल में चार दिन तक सांस्कृतिक संध्याएं सजेंगी। लवी मेला कमेटी ने सांस्कृतिक संध्याओं के स्टार कलाकारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कलाकार लवी मेले में लोगों का मनोरंजन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने वाले स्टार कलाकारों का चयन कर लिया गया है।