फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kullu, news, jaon, village, school, teacher, post, vacant,

Rampur Bushahar News: जाओं स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर

Sun, 04 Feb 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के अभाव में निरमंड और रामपुर के स्कूलों में पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर विद्यार्थी
विज्ञापन


स्कूल में सात शिक्षकों के पद खाली, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

ईशिका गौतम

रामपुर बुशहर। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने और गुणात्मक शिक्षा देने के दावे तो कर रही है, लेकिन बिना शिक्षक छात्रों का भविष्य कैसे सुधरेगा, ये सवाल अब भी उठ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आज भी अच्छी शिक्षा के लिए कोसों दूर जाना पड़ रहा है, जिससे सरकार के बेहतर शिक्षा के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। निरमंड उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। यहां शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने को मजबूर हैं जबकि गरीब तबके के विद्यार्थी शिक्षकों के इंतजार में टकटकी लगाए हुए हैं। निरमंड विकास खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं में वर्षों से अहम विषयों के शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में क्षेत्र की तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। स्कूल में शिक्षक न होने से छात्रों को निरमंड और रामपुर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है, वहीं सैकड़ों विद्यार्थी घरद्वार पर बेहतर शिक्षा की सुविधा से वंचित हैं। स्कूल में पांच माह से टीजीटी मेडिकल, छह माह से टीजीटी नॉन मेडिकल, वर्ष २०२३ से कला अध्यापक, 2015 से पीईटी, 2020 से अर्थशास्त्र और गणित शिक्षक और राजनीतिक शास्त्र के पद रिक्त पड़े हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में बिना शिक्षक शिक्षा का स्तर कैसा होगा। वर्तमान में स्कूल में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक 214 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि बीते वर्ष यहां से कई छात्र-छात्राओं ने दूसरे स्कूलों का रुख कर लिया है। खाली पदों की मार से स्कूल में तैनात शिक्षकों पर भी कार्य का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। अभिभावकों को चिंता सता रही है कि बिना शिक्षक उनके बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा। सरकार और शिक्षा विभाग की नाकामी का दंश सैकड़ों विद्यार्थियों पर भारी पड़ रहा है। जाओं स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, दलजीत ठाकुर, बीना, आशा देवी, सेस राम, राजेश्वर और संदेव सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। खाली पदों को भरने के लिए समय-समय पर सरकार और शिक्षा विभाग से मांग उठाई जा रही है लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती की कोई सूचना नहीं है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने कहा कि शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को लेकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल में जल्द शिक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed