{"_id":"64c2b081d8ed0a3f480efc8f","slug":"rampur-news-kotkhai-water-crisis-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-3324-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में पेयजल आपूर्ति ठप, कई किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में पेयजल आपूर्ति ठप, कई किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर लोग
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में पेयजल आपूर्ति अवरुद्ध होने से लोग पिछले 20 दिनों से दिक्कतें झेल रहे हैं। हालत यह है कि भारी बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन से पेयजल योजना ठप हो गई है तो वहीं पेयजल स्रोत भी मलबे में दब गए हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोग कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी अमित सूद, तिलक राज, रमेश गुप्ता, साहिल, विजय महाजन, रमन, राकेश, विशाल, मोहिनी सूद और शुभम गुप्ता ने बताया कि सात जुलाई से पूरे बाजार में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके बावजूद नगर पंचायत कोटखाई ने इस बारे में कोई भी उचित कदम नहीं उठाए हैं। जल शक्ति विभाग को भी इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इससे नगर पंचायत में रहने वाले लोग कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जल शक्ति विभाग कोटखाई के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र ने बताया कि भारी बरसात के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है। दिन को लाइन को दुरुस्त किया जाता है तो रात को भूस्खलन और पेड़ गिरने से यह टूट जाती है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।