{"_id":"66532fc171a042c00c00d18a","slug":"rampur-news-kisan-morcha-state-coordinator-press-conference-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116468-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत ने किसानों से आज तक नहीं मांगी माफी : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत ने किसानों से आज तक नहीं मांगी माफी : हरीश
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित किसान आंदोलन में किसानों के प्रति की थी आपत्तिजनक बयानबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने दिल्ली में आयोजित किसान आंदोलन में किसानों पर जो टिप्पणी की थी, उस पर आज तक किसानों और बागवानों से माफी नहीं मांगी है। इसका खामियाजा उन्हें मंडी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के प्रदेश संयोजक हरीश चौहान ने प्रेस को जारी यान में कही। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा था, वहां जाकर कंगना रणौत ने किसानों और बागवानों से कहा कि इन लोग को 100-100 रुपये में खरीदकर यहां लाया गया है, तब क्या आपको याद नहीं था कि आप हिमाचल की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत को शर्म आनी चाहिए, जो इस तरह की बयानबाजी करके किसानों और बागवानों का अपमान कर रहे हैं। क्या किसी जन आंदोलन में लोगों को खरीदकर लाया जा सकता है। इस तरह की बयानबाजी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कंगना से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या आप सेब का आयात शुल्क किसानों और बागवानों को दिला पाएंगे। इस विषय को लेकर किसानों और बागवानों से बात करें। उन्होंने कहा कि किसान संयुक्त मंच के छह सूत्री मांगों पर आपकी क्या राय है और उस पर आप अपनी बात जनता को बताएं। पिछले 10 सालों से केंद्र की मोदी सरकार आयात शुल्क को 100 प्रतिशत कर पाए हैं।