फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall, road, closed,

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी बारिश, सभी ग्रामीण रूट ठप

Sun, 04 Feb 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के पहिये थमने से लोगों को आवाजाही में पेश आ रहीं दिक्कतें, कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी हजारों लोगों के लिए आफत बन गई है। लगातार हो रही बर्फबारी परेशानियों का सबब बना हुआ है। इससे जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जनजातीय जिला किन्नौर में ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। जिले में यातायात के लिए अधिकांश सड़कें फिर से ठप हो गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनें और सैकड़ों मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर होती रही बर्फबारी के कारण सड़कों को यातायात के लिए बहाल करना चुनौती बना रहा। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। हिमपात के कारण किन्नौर जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। हालांकि रिकांगपिओ से शिमला की ओर बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर चल रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पियूष शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही बंद है। मौसम खुलते ही बसों को सुचारू रूप से भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन और एक्सईएन भावानगर प्रमोद उप्रेती और ने बताया कि हिमपात के कारण बाधित मार्गों को बहाल करने के प्रयास जारी है। स्थिति सामान्य होते ही सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed