फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall, road, blocked,

Rampur Bushahar News: दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी, ठंड से थम गई जिंदगी

Sun, 04 Feb 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kinnaur news, snowfall, road, blocked,
बर्फबारी से बाधित पड़ी किन्नौर जिले की अधिकतर ग्रामीण सडक़ें। संवाद
श्राईकोटी, काशापाट और छितकुल में 60 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी, प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की दी हिदायत
विज्ञापन

किन्नौर और ऊपरी शिमला के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/किन्नौर। शिमला और जिला किन्नौर में रविवार सुबह दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। बर्फबारी के बाद सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों की जिंदगी ठंड से थम गई है। वहीं पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम के बदले मिजाज के बाद समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। इससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। छितकुल में करीब 60 सेंटीमीटर हिमपात, कल्पा में 28 सेंटीमीटर, सांगला में 20 सेंटीमीटर, श्राईकोटी माता मंदिर में करीब 60 सेंटीमीटर और काशापाट में 60 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। गौर हो बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजीवन पटरी पर लौटा ही नहीं था कि अचानक फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार सुबह से जिला किन्नौर और ऊपरी शिमला के ऊंचे इलाकों में हिमपात शुरू हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। ऐसे में जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूबे की 15/20 घाटी, 12/20 और कंछीड घोड़ी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर, रोपा वैली और भावावैली सहित अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों को अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की है।

इनसेट

शून्य से नौ डिग्री नीचे लुढ़क गया पारा

दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से जनजातीय जिला किन्नौर में न्यूनतम पारा शून्य से करीब नौ डिग्री तक लुढ़क गया है। पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान माइनस छह डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान माइनस पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भारी गिरावट के कारण समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed