फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, photo, voting, list,

Rampur Bushahar News: 9 दिसंबर तक चलाया जा रहा है फोटोयुक्त मतदाता सूचियों

Sat, 04 Nov 2023 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। यह अभियान 68 किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी होगी और नागरिक संबंधित क्षेत्र का निवासी हो, ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए 9 दिसबर तक प्रारूप 6 पर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी नागरिक अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि वेबसाइट में भी कर सकते हैं। पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान दिवस 4 नवंबर, 5 नवंबर, 18 नवंबर 2023 और 19 नवंबर 2023 को भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी ई. रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिस नागरिक का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नही होगा, तो वह लोकसभा निर्वाचन 2024 में मत देने के अधिकार से वंचित रह जाएगा। उन्होंने जिला किन्नौर के समस्त नागरिक विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं से इस मौके का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed