{"_id":"65c37019d9ddd2db180bd616","slug":"rampur-news-kinnaur-news-kafnu-yangpa-kraba-road-closed-from-4-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111881-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी के चार दिन बाद भी काफनू-यांग्पा-क्राबा मार्ग अवरुद्ध, लोगों में अक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी के चार दिन बाद भी काफनू-यांग्पा-क्राबा मार्ग अवरुद्ध, लोगों में अक्रोश
विज्ञापन
चार दिन से यातायात ठप होने से लोगों ने चेताया, जल्द मार्ग बहाल नहीं किया तो कार्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की काफनू-यांग्पा-क्राबा छह किलोमीटर सड़क पर बीते चार दिन से यातायात ठप है लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक बर्फ को हटाने के लिए कोई मशीनरी तक नहीं लगाई है। इससे चार पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में ताजा बर्फबारी के बाद दो दिन से मौसम तो खुला, लेकिन हजारों लोगों की दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। पंचायत प्रधान क्राबा पंचायत तानजिंन छोकिद, पूर्व उपप्रधान यांग्पा देव नेगी, गोपीनंद नेगी, शर्मिला नेगी, टिका सिंह नेगी और कुशकपाल नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यांग्पा मार्ग पर बीते चार दिन से बर्फबारी हटाने के लिए विभाग ने मशीन तक नहीं लगाई गई है। ऐसे में जहां बसों के पहिये थमे हुए हैं, वहीं छोटे वाहनों की भी आवाजाही नहीं हो रही है। इसके कारण काफनू, यांग्पा-१, यांग्पा-२ और क्राबा पंचायत के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल नहीं किया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ प्रमोद नेगी ने कहा कि सड़क को बहाल करने के लिए मशीन को भेज दिया गया है। जल्द ही बर्फबारी हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
बॉक्स
वहीं किन्नौर जिले में ताजा बर्फबारी के बाद जिले के दुर्गम क्षेत्र आसरंग और छितकुल के लिए भी बस सेवा ठप है। बस सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पियूष ने कहा कि बर्फबारी के कारण आसंरग और छितकुल के लिए बस सेवा नहीं भेजी गई है। रिकांगपिओ से काजा और शिमला के लिए बस सेवा सुचारू चल रही है।