फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, election, observer, meting,

चुनाव खर्च पर निगरानी रखें उड़नदस्ते, कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य : झा

Wed, 15 May 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी राकेश झा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी और मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें और राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के खर्च पर वीडियो सर्विलांस टीम, उड़नदस्ते, लेखादल पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से अपना कार्य करें। सभी सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने नोडल अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और विभिन्न व्यय निगरानी दलों को समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया, जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को समान अवसर प्रचार के दौरान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी व्यय शिकायतें उनके मोबाइल नंबर 93177-61647 एवं कार्यालय दूरभाष नंबर 01905319094 पर कर सकते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह, तसहीलदार कल्पा कंचन ठाकुर, खंड विकास अधिकारी पूह अभिषेक बरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed