फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, alert, weather, rain, snowfall,

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 14 से 17 तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 13 Apr 2024 03:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया येलो अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की दी हिदायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 14 से 17 अप्रैल तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर जनजातीय जिला किन्नौर में भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिले के लोगों और यहां पहुंचने वाले पर्यटकों से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और घरों पर सुरक्षित रहने की अपील की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 14 से 17 अप्रैल 2024 तक (येलो अलर्ट) बर्फबारी और वर्षा की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण ने लोगों और पर्यटकों से ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करने का आह्वान किया है, जिससे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से उच्च सतर्कता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580-819827, 94594-57587, 01786-223155, 51, 52, 53, 54 और 1077 पर सूचित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed